Jamabandi Bihar ( जमाबंदी रजिस्टर) – ऑनलाइन रिकॉर्ड देखने की पूरी जानकारी in 2025

इस मार्गदर्शिका में, हम आपको चरण दर चरण बताएंगे कि जमाबंदी बिहार (Jamabandi Bihar) पोर्टल का उपयोग कैसे करें। यह प्रक्रिया भूमि मालिकों, खरीदारों और किसानों के लिए आसान और लाभकारी है।

पहले जहाँ जमाबंदी पंजी देखने के लिए राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही प्रक्रिया ऑनलाइन कुछ क्लिक में पूरी हो जाती है। यह सुविधा न केवल समय और मेहनत बचाती है बल्कि भूमि रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी और सभी लोगों के लिए सुलभ भी बनाती है।

What is (जमाबंदी) Jamabandi Bihar?

Bhulekh Bihar में हर ज़मीन का एक आधिकारिक दस्तावेज़ होता है जिसे जमाबंदी रजिस्टर (Jamabandi Panji or  Jamabandi Register) कहा जाता है। इसमें खाता संख्या (khata), प्लॉट संख्या (plot number), रैयत (land holder) का नाम, भूमि का क्षेत्रफल और स्वामित्व संबंधी जानकारी दर्ज रहती है। यह रजिस्टर अनिवार्यतः भूमि की पहचान करने और स्वामित्व अधिकार सिद्ध करने के लिए आधार का काम करता है।

बिहार Jamabandi Register ऑनलाइन देखने का तरीका

  • सबसे पहले Bihar Bhumi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यह सरकारी प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ सभी भूमि संबंधी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

👉 biharbhumi.bihar.gov.in

bihar bhumi home page
  • होमपेज पर “जमाबंदी रजिस्टर” (Jamabandi Register)  का विकल्प देखें और उस पर क्लिक करें।
click the jamabandi bihar register
  • एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको स्थान की जानकारी भरनी होगी। इसमें पहले District (जिला), फिर Anchal (सब-डिवीजन) and then click on the Proceed button. After this select Halka (हल्का) और Mouza (गाँव) का चयन करें। ये विवरण सिस्टम को सही रिकॉर्ड खोजने में मदद करते हैं
  • स्थान निर्धारित करने के बाद जमाबंदी रजिस्टर में किसी एक विकल्प का चयन करें।
  1. भाग बर्तमान ( part current )/ पृष्ट संख्या बर्तमान ( page number current )
  2. रैयत का नाम से खोजे ( Search by Rayat Name )
  3. खाता नंबर से खोजे ( search by account number )
  4. समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार देखें ( View all Register-II by name )
  5. प्लाट नंबर से खोजे ( search by plot number )
  6. जमाबन्दी संख्या से खोजे ( Search by Jamabandi Number )
  • सुरक्षा कारणों से स्क्रीन पर एक कैप्चा कोड दिखाई देगा। दिए गए दो अंकों को जोड़ें और परिणाम को निर्धारित कॉलम में टाइप करें।
  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी जमीन का जमाबंदी रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें भूमि धारक का नाम ( land holder name), खाता संख्या ( account number ) , प्लॉट संख्या ( plot number ) और कुल क्षेत्रफल ( total area ) जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
view jamabandi
  • अंत में, आप इस रिकॉर्ड को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं या भविष्य में उपयोग के लिए सीधे प्रिंट निकाल सकते हैं।

क्यों ज़रूरी है जमाबंदी?

  • स्वामित्व का प्रमाण: यह बताता है कि जमीन किसके नाम पर दर्ज है।
  • कानूनी सुरक्षा: किसी भी विवाद की स्थिति में यह दस्तावेज़ साक्ष्य की तरह काम करता है।
  • आर्थिक लेन-देन: जमीन खरीदने-बेचने या बैंक से कृषि/गृह ऋण लेने में यह आवश्यक होता है।
  • पारदर्शिता: जमाबंदी ऑनलाइन उपलब्ध होने से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की संभावना कम हो जाती है।

रिकॉर्ड में सुधार और अद्यतन

यदि आपके जमाबंदी रिकॉर्ड में नाम, क्षेत्रफल या प्लॉट नंबर से जुड़ी कोई गलती हो, तो आप:

  • नज़दीकी CSC सेंटर या राजस्व कार्यालय से सुधार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  • सरकार समय-समय पर राजस्व अभियान चलाती है, जिसमें मौके पर ही सुधार प्रक्रिया की जाती है।

Bihar Bhumi Portal पर उपलब्ध अन्य सेवाएं

निष्कर्ष

जमाबंदी पंजी बिहार में ज़मीन से जुड़े हर छोटे-बड़े काम के लिए बेहद अहम है। ऑनलाइन सिस्टम की वजह से अब इसे देखना, डाउनलोड करना और ज़रूरत पड़ने पर अपडेट कराना आसान हो गया है। अगर आपकी ज़मीन बिहार में है, तो पोर्टल पर अपनी जमाबंदी जरूर चेक करते रहें ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Comment